Dvigu Samas – द्विगु समास – परिभाषा, उदाहरण, सूत्र, अर्थ – हिन्दी

Learn Hindi Grammar online with example, all the topic are described in easy way for education.

द्विगु समास की परिभाषा

द्विगु समास (Numeral Determinative Compound)

समास – इसमें पहला पद संख्यावाचक होता है तथा किसी समूह विशेष का बोध कराता है; जैसे :-

द्विगु समास के उदाहरण

  1. द्विगु – दो गायों का समाहार
  2. त्रिलोक – तीन लोकों का समाहार
  3. नवरत्न – नव रत्नों का समाहार
  4. त्रिफला – तीन फलों का समाहार
  5. सप्ताह – सात दिनों का समूह
  6. चौमासा – चार मासों का समूह
  7. दोपहर – दो पहर का समाहार
  8. चारपाई – चार पैरों का समाहार
  9. नवनिधि – नौ निधियों का समाहार
  10. पंजाब – पाँच आबों (नदियों) का समूह
  11. चतुर्मुख – चार मुखों का समूह
  12. सतसई – सात सौ (दोहों) का समाहार
  13. त्रिभुवन – तीन भुवनों (लोकों) का समूह
  14. पंचवटी – पाँच वटों (वृक्षों) का समाहार
  15. अष्टाध्यायी – आठ अध्यायों का समाहार
  16. पंचतत्व – पाँच तत्वों का समूह
  17. नवरात्र – नौ रात्रियों का समूह
  18. दोराहा – दो राहों का समाहार
  19. अष्टसिद्धि – आठ सिद्धियों का समाहार
  20. पंचतंत्र – पाँच तंत्रों का समाहार
  21. त्रिवेणी – तीन वेणियों का समाहार
  22. शताब्दी – शत (सौ) अब्दों (वर्षों) का समाहार

Leave a Comment