वीप्सा अलंगकार – Vipsa Alankar परिभाषा, भेद और उदाहरण – हिन्दी

Learn Hindi Grammar online with example, all the topic are described in easy way for education.

वीप्सा अलंगकार

वीप्सा अलंगकार परिभाषा

आदर, घबराहट, आश्चर्य, घृणा, रोचकता आदि प्रदर्शित करने के लिए किसी शब्द को दुहराना ही वीप्सा अलंकार है। जब किसी कथन में अत्यन्त आदर के साथ एक शब्द की अनेक बार आवृत्ति होती है तो वहाँ वीप्सा अलंकार होता है;

जैसे-
“हा! हा!! इन्हें रोकन को टोक न लगावो तुम।”
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल।
वीप्सा अलंकार को ही ‘पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार’ कहा जाता है।

यहाँ ‘हा!’ की पुनरुक्ति द्वारा गोपियों का विरह जनित आवेग व्यक्त होने से वीप्सा अलंकार है।

कुछ अन्य उदाहरण :

विहग-विहग
फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज
कल-कूजित कर उर का निकुंज
चिर सुभग-सुभग।

वीप्सा अलंगकार - Vipsa Alankar परिभाषा, भेद और उदाहरण - हिन्दी 1

Leave a Comment