Bahuvrihi Samas – बहुव्रीहि समास – परिभाषा, उदाहरण, भेद, सूत्र, अर्थ

Learn Hindi Grammar online with example, all the topic are described in easy way for education.

बहुव्रीहि समास की परिभाषा

जिस समास में कोई पद प्रधान न होकर (दिए गए पदों में) किसी अन्य पद की प्रधानता होती है। यह अपने पदों से भिन्न किसी विशेष संज्ञा का विशेषण है।
यह समास भी चार प्रकार का होता है-

1. समानाधिकरण बहुव्रीहि : इसमें जिन पदों का समास होता है, वे साधारणतः कर्ताकारक होते हैं; किन्तु समस्तपद द्वारा जो अन्य उक्त होता है, वह कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण आदि विभक्ति रूपों में भी उक्त हो सकता है।

जैसे-

  • कलह है प्रिय जिसको वह = कलहप्रिय (कर्म में उक्त)
  • जीती गई हैं इन्द्रियाँ जिससे वह = जितेन्द्रिय (करण में उक्त)
  • दिया गया है धन जिसके लिए वह = दत्तधन (मम्प्रदान में उक्त)
  • पीत है अम्बर जिसका वह = पीताम्बर (संबंध में उन)
  • चार हैं लड़ियाँ जिसमें वह = चौलड़ी (अधिकरण में उक्त)

2. व्यधिकरण बहुव्रीहि : इसमें भी पहला पद कर्ताकारक का और दूसरा पद संबंध या अधिकरण कारक का होता है।

जैसे-

  • शूल है पाणि में जिसके वह = शूलपाणि
  • वीणा है पाणि में जिसके वह = वीणापाणि
  • चन्द्र है शेखर पर जिसके वह = चन्द्रशेखर

3. तुल्ययोग या सह बहुव्रीहि : जिसका पहला पद सह (साथ) हो; लेकिन ‘सह’ के स्थान पर ‘स’ हो।

जैसे-

  • जो बल के साथ है, वह = सबल
  • जो परिवार के साथ है, वह = सपरिवार

4. व्यतिहार बहुव्रीहि : जिससे घात-प्रतिघात सूचित हो।

जैसे-

  • मुक्के-मुक्के से जो लड़ाई हुई = मुक्कामुक्की
  • लाठी-लाठी से जो लड़ाई हुई = लाठालाठी

बहुव्रीहि, समास-संबंधी विशेष बातें

  • यदि बहुव्रीहि समास के समस्तपद में दूसरा पद ‘धर्म’ या ‘धनु’ हो तो वह आकारान्त हो जाता है। जैसे-
    आलोक ही है धनु जिसका वह = आलोकधन्वा
  • सकारान्त में विकल्प से ‘आ’ और ‘क’ किन्तु ईकारान्त, ऊकारान्त और ऋकारान्त समासान्त पदों के अन्त में निश्चित रूप से ‘क’ लग जाता है। जैसे
    उदार है मन जिसका वह = उदारमनस्
    अन्य में है मन जिसका वह = अन्यमनस्क
    साथ है पत्नी जिसके वह = सपत्नीक
  • बहुव्रीहि समास में दो से ज्यादा पद भी होते हैं।
  • इसका विग्रह पदात्मक न होकर वाक्यात्मक होता है। यानी पदों के क्रम को व्यवस्थित किया जाय तो एक सार्थक वाक्य बन जाता है। जैसे-
    लंबा है उदर जिसका वह = लंबोदर
    वह, जिसका उदर लम्बा है।
  • इस समास में अधिकतर पूर्वपद कर्ता कारक का होता है या विशेषण

Leave a Comment