Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018

Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 are part of Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Papers with Answers. Here we have given Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018.

BoardSCERT
ClassSSLC Class 10
SubjectHindi
CategoryKerala SSLC Previous Question Papers

Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 Free Download Hindi Medium

Time: 1 1/2 Hours
Score : 40

सामान्य निर्देश

  • पंद्रह मिनट का कूल ऑफ टाइम है।
  • स्कोर और समय पर ध्ययान देकर उत्तर लिखें।

सूचना : बीरबहूटी कहानी का यह अंश पढ़े और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 1

प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) माटसाब को लज्जा का अनुभव हो रहा था।
(ख) साहिल को लज्जा का अनुभव हो रहा था।
(ग) बेला को लज्जा का अनुभव हो रहा था।
(घ) साहिल और बेला को लज्जा का अनुभव हो रहा था।

प्रश्न 2.
क्रिया का सही रूप चुनकर वाक्य की पूर्ति करें।
बेला का मन बहुत खराब ……………
(क) हो जाएगी
(ख) हो जाएँगे
(ग) हो जाएगा
(घ) हो जाएँगी

प्रश्न 3.
क्लास में हुए बुरे अनुभव का ज़िक्र करते हुए बेला ने सहेली के नाम पत्र लिखा। बेला का पत्र लिखें। (पत्र का कलेवर लगभग 80 शब्दों का हो)
अथवा
सुरेंदर माटसाब के व्यवहार से बेला को बड़ा दुख हुआ। बेला के विचारों को डायरी के रूप में लिखें। (डायरी लगभग 80 शब्दों की हो)
सूचना : “सबसे बड़ा शो मैन” का यह अंश पढ़े और 4 से 5 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 2
प्रश्न 4.
माँ के डर का कारण क्या है?

प्रश्न 5.
मैनेजर चार्ली को स्टेज पर भेजने की ज़िद करने लगा। माँ बहुत डरी हुई थी। मैनेजर और चार्ली
की माँ के बीच हुई संभावित बातचीत लिखें। (बातचीत में पाँच विनिमय हो)
चार्ली की माँ : गा नहीं पा रही हूँ साब।
मैनेजर : क्यों, क्या हुआ?
सूचना : ‘हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़े और 6 से 7 तक के प्रश्नों
का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 3

प्रश्न 6.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) कवि और व्यक्ति एक दूसरे को जानते थे।
(ख) व्यक्ति कवि को जानता था।
(ग) कवि व्यक्ति की हताशा को जानता था।
(घ) व्यक्ति कवि की हताशा को जानत था।

प्रश्न 7.
कवि और कविता का परिचय देते हुए इन पंक्तियों का आशय लिखें।
सूचना : ‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी का यह अंश पढ़े और 8 से 10 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 4

प्रश्न 8.
मौके का इंतज़ार करना’ – इसका अर्थ क्या है?
(क) अवसर का उपयोग करना
(ख) अवसर की योजना करना
(ग) अवसर का दुरुपयोग करना
(घ) अवसर की प्रतीक्षा करना

प्रश्न 9.
‘रोशनी कुएँ पर आ रही थी’ – यहाँ ‘रोशनी’ के बदले ‘प्रकाश’ शब्द का प्रयोग करके वाक्य
का पुनर्लेखन करें। (रोशनी – स्त्रीलिंग, प्रकाश – पुल्लिग)

प्रश्न 10.
‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी में चर्चित जाति – प्रथा की समस्या पर लघु-लेख लिखें। (लेख लगभग
80 शब्दों का हो)

  • जाति भेद एक समस्या ।
  • जाति के नाम अत्याचार
  • पीने के पानी में तक भेद-भाव
  • भेद-भाव से मुक्ति

अथवा
“हमारी जाति मानव जाति” संदेश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
सूचना : ‘गुठली तो पराई है’ कहानी का यह अंश पढ़े और 11 से 12 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 5

प्रश्न 11.
“मेरा’ में प्रयुक्त सर्वनाम और परसर्ग के जोड़े को पहचानकर लिखें।
(क) मैं + को
(ख) मैं + की
(ग) मैं + के
(घ) मैं + का

प्रश्न 12.
लड़कियाँ अपने घरों में भी स्वतंत्र नहीं हैं। ‘लड़कियों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का नियंत्रण’ विषय पर सूचकों की सहायता से टिप्पणी लिखें।
(टिप्पणी लगभग 80 शब्दों की हो।)

  • घर में भी पराई।
  • घर की बातों से अलग।
  • शिक्षा पर नियंत्रण।।

अथवा
प्रस्तुत प्रसंग पर ‘पठकथा’ का एक दृश्य लिखें।
सूचना : ‘जैसलमेर’ यात्रावृत्र का यह अंश पढ़े और 13 से 14 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 6

प्रश्न13.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) सीमा की दोनों ओर की ज़मीन अलग-अलग है।
(ख) सीमा की दोनों ओर के देश एक है।
(ग) सीमा की दोनों ओर हवाएँ अलग-अलग है।
(घ) सीमा की दोनों ओर की ज़मीन एक है।

प्रश्न 14.
वाक्य – पिरामिड की पूर्ति करें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 7
सूचना : ‘बच्चे काम पर जा रहे हैं’ कविता की ये पंक्तियाँ पढ़े और 15 से 17 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 8

प्रश्न 15.
कवितांश के आधार पर सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
(क) बच्चे स्कूल के बाद काम पर जा रहे हैं।
(ख) बच्चे काम के बाद स्कूल जा रहे हैं।
(ग) बच्चे सुबह-सुबह स्कूल जा रहे हैं।
(घ) बच्चे सुबह-सुबह काम पर जा रहे हैं।

प्रश्न 16.
‘बच्चे के स्थान पर ‘बच्चा’ का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।
बच्चे काम पर जा रहे हैं।

प्रश्न 17.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
सूचना : कहानी का यह अंश पढ़े और 18 से 19 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 9
(आवारा कुत्ता = bojol alsh, बस्ते = mob, bag)

प्रश्न 18.
‘प्रकाश’ का समानार्थी शब्द है :
(क) कारखाना
(ख) आवाज़
(ग) रोशनी
(घ) धुआँ |

प्रश्न 19.
सही मिलान करें :
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 10

उत्तर

उत्तर 1.
(ग) बेला को लज्जा का अनुभव हो रहा था।

उत्तर 2.
(क) हो जाएगी।

उत्तर 3

Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 11
ओह…. आज का दिन मैं कैसे भूल सकता हैं। इतना बुरा दिन जिंदगी में पहली बार आया है। गणित का पिरियड़ था। क्लास में आते ही माटसाब कॉपी जाँचने लगे। कॉपी जाँचते समय मास्टरजी की नज़र मुझ पर पड़ी। मैंने तो कॉपी लिखी थी। फिर भी मैं भय से काँप रही थी। बिना कुछ कहे माटसाब मेरे बाल पकड़कर फेंका। सब बच्चों की नज़र मुझपर पड़ी। मेरे भयभीत चेहरे को देखकर साहिल बुरी तरह उठ गया था। मुझे ऐसा लगा कि मैं अभि गिरजाऊँगी। कुछ समय के बाद माटसाब ने कॉपी मेरे बैठने के स्थान पर फेंकी और मुझसे बैठने
को कहा। मुझे अब भी पता नहीं कि मेरी गलती क्या थी? ऐसा अनुभव जीवन में कभी नहीं हुआ है।

उत्तर 4.
चालीं पाँच साल का बच्चा होने के कारण

उत्तर 5.
चार्ली की माँ     :           गा नहीं पा रही हूँ साब।
मैनेजर             :           क्यों, क्या हुआ?
चार्ली की माँ     :           आवाज़ फटकर फुसफुसाहट में तब्दील हो जाती है।
मैनेजर             :           तो चार्ली को स्टेज पर भेजे।
चार्ली की माँ     :           वह पाँच साल का लड़का है।
मैनेजर             :           उस में क्या है?
चाल की माँ      :           वह इस उग्र भीड़ झेल पाएगा।

उत्तर 6.
(ग) कवि व्यक्ति की हताशा को जानता था।

उत्तर 7.
प्रस्तुत पंक्तियाँ श्री विनोद कुमार शुक्ल की कविता “हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था” से
ली गई है। इन पंक्तियों में कवि किसी व्यक्ति को जानने का हमारा जो रूढी होता है वह तोड़ देते हैं। किसी व्यक्ति को उनके नाम जाति, पते, उम्र से जानना नहीं उन को एहसासों या दर्दो से जानना है। दर्द और एहसास सबके एक जैसे होते है। उसे समझने वैयक्तिक रूप से जानने
की ज़रूरत नहीं। उनकी मदद करने केलिए दर्द और एहसास समझने ही काफी है।

उत्तर 8.
(घ) अवसर की प्रतीक्षा करना।

उत्तर 9.
प्रकाश कुएँ पर आ रहा था।

उत्तर 10.
जाति प्रथा – एक सामाजिक अभिशाप जाति प्रथा समाज की एक विकट समस्या है। इसके कारण समाज में असमानता, एकाथिकार, विद्वेष आदि दोष उत्पन्न हो जाते हैं। जाति प्रथा की सबसे बड़ा दोष छुआछूत की भावना है। इसके कारण संकीर्णता की भाषना का प्रसारे होता है और समाजिक राष्ट्रीय एकता में बाधा आती है। एक ज़माने में हमारे देश में जातिप्रथा ज़ोरों में था। कानून ने इसे सामाजिक अपराध कहा जाता है, लेकिन वास्तव में इसे मानवीय अपराध का नाम दिया जाए तो कुछ गलत न होगा। जाति के नाम पर हमारे यहाँ निम्नवर्ग के लोगों को कई प्रकार की यातनाएँ झेलनी पड़ी। ऊँची जाति के लोग निम्नजाति के लोगों को अपने बराबर में बैठने नहीं देते। निम्नजाति के लोगों से छुआ पानी नहीं पीते, मंदिर में प्रवेश न करने देता।

कानूनी रोकथाम, शिक्षा में हुई उन्नति आदि के कारण इस कट्टरपन में थोड़ी सी कभी ज़रूर आई। लेकिन जाति प्रथा नए रूपों में वर्तमान है। विश्वविद्यालयों, शासक वर्गों, राजनीतिज्ञों आदि के बीच आज भी यह नए – नए रूप धारकर मौजूद है। अगर हम इसे सलल रूप से रोक न पाएँ तो हमारी सामाजिक उन्नति संभव नहीं होगी।

उत्तर 11.
मैं + का |

उत्तर12.
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 12

उत्तर 13.
(घ) सीमा की दोनों ओर की ज़मीन एक है।

उत्तर 14.
जनवर दूसरी तरह चरने नहीं जाते।

उत्तर 15.
(घ) बच्चे सुबह-सुबह काम पर जा रहे हैं।

उत्तर 16.
बचा काम पर जा रहे है।

उत्तर 17.
राजेश जोशी की एक छोटी कविता है बच्चे काम पर जा रहे है। राजेश जोशी हिंदी के आधुनिक कवियों में प्रमुख है। आप की कविताएँ गहरी सामाजिक सच्चाई की कसौटी है। मनुष्यता को बचाए रखने क एक निरंतर संघर्ष आपकी कविताओं की विशेषता है। बच्चे काम पर जा रहे है कविता में कवि ने मनोवैज्ञानिक ढंग से बच्चों की दुनिया पर नज़र डालते हैं। कवि कहते हैं कि बच्चे काम पर जा रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जब रास्ता कोहरे से ढका हुआ है। यह हमारे समाज में भयानक समस्या है। वे सवाल के रूप में भयानक विवरण लिखना चाहते है। बच्चे काम पर क्यों जा रहे है? विश्लेषण करने से हमें मालूम हो जाएगा कि मूल कारण गरीबी बै। अशिक्षित माँ-बाप भी इसका कारण हो सकता है।

उत्तर 18.
रोशनी

उत्तर 19.
Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 13

We hope the Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018 help you. If you have any query regarding Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers 2018, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment