Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3

Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers Paper 3 are part of Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Papers with Answers. Here we have given Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers Paper 3.

BoardSCERT
ClassSSLC Class 10
SubjectHindi
CategoryKerala SSLC Previous Question Papers

Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers Paper 3 Free Download Hindi Medium

Time: 1% Hours
Score : 40

सामान्य निर्देश

  • प्रश्नपत्र वाचन और चिंतन के लिए 15 मिनट का समय है। इसके बाद ही लिखना शुरू करें।
  • स्कोर और समय पर ध्यान देकर उत्तर लिखें।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

सूचना : ‘सबसे बड़ा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़े और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
लोगों में ठहाकों की हिस्सेदारी हुई और स्टेज पर जमकर पैसे बरसे। अंत में माँ जब उसे लेने आई तो दर्शकों ने देर तक खड़े होकर तालियाँ बजाई। कई लोगों ने माँ से हाथ मिलाकर उसके छोटे बच्चे की तारीफ़ की।

प्रश्न 1.
लोगों ने माँ से क्यों हाथ मिलाया?
(क) माँ का गाना अच्छा था।
(ख) माँ को ज्यादा पैसा मिला था।
(ग) चार्ली की मासूमियत से प्रभावित था।

प्रश्न 2.
अंत में दर्शकों ने तालियाँ बजाकर माँ का स्वागत क्यों किया?

प्रश्न 3.
मान लें, इस घटना के संबंध में चार्ली की माँ अपनी डायरी में लिखती है। चार्ली की माँ की
डायरी कल्पना करके लिखें।
सूचना : यह कवितांश पढ़े और 4 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

पता है तुमको पानी हमको
मिल जाता हैं कैसे पीने को
यही एक अमृतधारा है।
सबसे उपयोगी जीने को।
होता नहीं अगर जो पानी
भूमंडल सुखा रह जाता |
जीवजंतु क्या प्राणिमात्र भी
नहीं जन्म कोई ले पाता।

प्रश्न 4.
अगर पानी नहीं तो क्या होता?
(अमृतधारा होता, भूमंडल सूखा रहता, प्राणिमात्र जन्म लेता)

प्रश्न 5.
निम्नलिखित आशयवाली दो पंक्तियाँ चुनकर लिखें।
पानी के बिना कोई भी जीव या प्राणी जन्म नहीं लेता।

प्रश्न 6.
पानी के बिना जीना असंभव है। आनेवाली पीढ़ी के लिए उसे सुरक्षित रखना हैं। इस आशय | पर.एक पोस्टर तैयार करें।
सूचना : ‘बंसत मेरे गाँव का’ लेख का अंश पढ़े और 7 से 9 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें। मकर संक्रांति से तपता सूरज अब नंदा पर्वत से चौखंभा पर्वत की ओर बढ़ने लगता है। गंगा में पानी की धारा तेज़ हो जाती है। ठंड के मौसम में बर्फीले इलाकों से निचले इलाकों में उतरे पशुचारक वापस घरों को लगते हैं। महीनों तक फैले चरागाहों, धने जंगलों और अनजान बस्तियों में भटकने के बाद अपने घर लौटने की खुशी उत्सव का माहौल रच देती है।

प्रश्न 7.
पशुचारकों की खुशी का कारण क्या है?
(क) गंगा में पानी की धारा तेज़ है।
(ख) महीनों बाद गर लौटने का समय आया है।
(ग) सूरज तप रहा है।

प्रश्न 8.
अपने घर लौटने की खुशी उत्सव का माहौल रच देती हैं। पशुचारकों के महीनों तक के पहाड़ी
जीवन पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 9.
लेख के इस प्रसंग की पटकथा का एक दृश्य लिखें।
सूचना : ‘जैसलमेर’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़े और 10 और 11 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
जब मैं तस्वीर लेने के लिए किसी खूबसूरत दुकान के बाहर रुकता तो अचानक कई आवाजें मुझे भीतर बुलाने लगतीं । एक दुकान के बाहर मैंने लिखा देखा, “बैंक यू लोनली प्लैनेट फॉर मेकिंग अस अनइम्पलॉइड।” पता चला कि दुनिया भर में चर्चित पर्यटक गाइड लोनली प्लैनेट में किसी ने इस जगह के बारे में कुछ खराब लिख दिया हैं।

प्रश्न 10.
प्रस्तुत प्रसंग में लेखक और दुकानदार के बीच का संभावित वार्तालाप कल्पना करके लिखें।

प्रश्न 11.
कई आवाजें मुझे बुलाने लगतीं।
(‘आवाज़’ के स्थान पर ‘लोग’ का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें ।)
सूचना : ‘अकाल और उसके बाद’ कविता का यह अंश बढ़े और 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त।
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त ।।

प्रश्न 12.
समानार्थी शब्द कवितांश से पहचानकर लिखें।
दीवार

प्रश्न 13.
अकाल में चूहों की क्या हाल हो गई?

प्रश्न 14.
कवितांश की आस्वादन – टिप्पणी लिखें।
सूचना : सही मिलान करें।

प्रश्न 15.
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 1
सूचना : संशोधन करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।

प्रश्न 16.
बेला के सिर पर पट्टी बाँधा था।
सूचना : यह खंड पढ़े और 17 और 18 के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अप्रैल के दिन थे। धूप बहुत तेज़ थी। रानी पानी लेने बाहर निकली। सहसा नीम के पेड की छाया में एक कबूतर को घायल पड़ा देखा। शायद गरम हवा के कारण कबूतर घायल होकर गिरा था। रानी ने कबूतर को उठाया और पानी दिया। थोड़ी देर बाद वह आराम
से उड़ गया।

प्रश्न 17.
कबूतर कहाँ घायल पड़ा था?

प्रश्न 18.
मान लें, इस घटना का वर्णन करते हुए रानी अपने मित्र को एक लिखती है। वह पत्र कल्पना करके लिखें।

उत्तर

उत्तर 1.
चाल की मासूमियता से प्रभावित था।

उत्तर 2.
चार्ली स्टेज पर जैक जोन्स गाना गाया आर्केस्ट्रावाले उसको सजाया। वह हॉल को हँसीघर में
तब्दील कर दिया। इस से अंत में दर्शकों ने तालियाँ बजाकर माँ का स्वागत किया।

उत्तर 3.
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 2
ओह! आज का दिन कितना अविस्मरणीय हैं?
चार्ली हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया।
नहीं तो क्या करें।
मुझे ऐसा क्यों हुआ कि गाते-गाते अचानक मेरी आवाज़ फटकर फुसफुसाहट में बदल गई। लोग चिल्लाने लगे। तब मैनेजर मेरा प्रिय पुत्र चार्ली को स्टेज पर भेजने की जिद की। उसने स्टेज पर जाकर मशहूर गीत “जैक जोन्स” गाना शुरु कर दिया। गाना अभी आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरु हो गयी। अंत में मैं उसे लेने आई तो दर्शकों ने तालियाँ बजाकर मुझे स्वागत किया।

उत्तर 4.
भूमंडल सूखा रहता।

उत्तर 5.
होता नहीं अगर जो पानी
भूमंडल सूखा रह जाता
जीवजंतु क्या प्राणिमात्र भी
नहीं जन्म कोई ले पाता।

उत्तर 6.
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 2

उत्तर 7.
महीनों बाद घर लौटने का समय आया हैं।

उत्तर 8.
ठंड के मौसम में पशुचारक बर्फीले इलाकों से निचले इलाकों में उतर आते हैं। महीनों तक फैले चराहगाहों, घने जंगलों और अनजान बस्तियों में भटकते हैं। पशुचारकों के साथ उनके पालतू जानवर भी होते हैं। गर्मियों के दिन के आने पर वे वापस घरों को लौटने लगते हैं। यह खुशी उत्सव का माहौल रची है। वे गीत गाते हैं। नाचते हैं।

उत्तर 9.
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 4

उत्तर 10.
दुकानदार : आइए – आइए
लेखक : जी यह तस्वीर दिखाइए।
दुकानदार : जी देखिए यह अच्छा पौटिंग हैं।
लेखक : जी। दुकान के यह क्यों लिखा है कि “थैक यू लोनली प्लैनेट फॉर मेकिंग अस अनइम्पलाइड”।।
दुकानदार : लोनली प्लैनेट में किसीने इस जगह के बारे में खराब लिखा था, इसलिए।
लेखक : लोनली प्लैनेट क्या है?
दुकानदार : लोनली प्लैनेट दुनिया भर में चर्चित पर्यटक गाइड है।
लेखक : ओ हो… ऐसे है। दुकानदार : इसके कारण दुनिया भर से पर्यटक आने में कम हुआ। आप.. आइए… यह तस्वीर ले लीजिए।
लेखक : ठीक है। दे दीजिए।
दुकानदार : धन्यवाद ।

उत्तर 11.
कई लोग मुझे बुलाने लगते।

उत्तर 12.
भीत।

उत्तर 13.
चूहों की हाले बहुत बूरी है। खाने के लिए अनाज नहीं था।

उत्तर 14.
इस कवितांश में कवि नागार्जुन अकाल की दयनीय दशा का वर्णन करता हैं। कई दिनों से घर
की दीवारों पर छिपकलियाँ घूम रही थी। चूहों को खाने के लिए कुछ नहीं मिला था। इसलिए
उनकी हालत भी दयनीय थी।

उत्तर 15.
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 5

उत्तर 16.
बेला के सिर पर पट्टी बाँधी थी।

उत्तर 17.
कबूतर नीम के पेड़ की छाया में घायल पड़ा था।

उत्तर 18.
स्थान
तारीख प्रिय मित्र स्मिता, नमस्कार । तुम कैसे हो? खुशी है न? मैं सकुशल हूँ। परीक्षा कैसे थी? अच्छी तरह लिखी । है न? अप्रैल के इस महीने में धूप बहुत तेज़ हैं। स्मिता ! आज मैं एक दृश्य देखा – पानी लेने मैं बाहर निकली थी तब नीम के पेड़ की छाया में एक घायल कबूतर था। शायद इस गरम हवा के कारण कबूतर घायल होगा। धूप बहुत तेज़ थी। मैने कबूतर को उठाया और पानी दिया। थोड़ी देर बाद वह उड़ गया। अब पानी की कमि हैं। स्मिता ! कड़ी धूप के समय बाहर न निकलो। फिर मिलेगा।
Kerala SSLC Hindi Model Question Papers with Answers Paper 3 6                                                                                                                                      तुम्हारा मित्र

हस्ताक्षर स्मिता
नाम

We hope the Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers Paper 3 help you. If you have any query regarding Kerala SSLC Hindi Previous Question Papers with Answers Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment