adhikaran karak – अधिकरण कारक (में, पर) – सप्तमी विभक्ति – हिंदी

Learn Hindi Grammar online with example, all the topic are described in easy way for education.

अधिकरण कारक

अधिकरण कारक “वाक्य में क्रिया का आधार, आश्रय, समय या शर्त ‘अधिकरण’ कहलाता है।”
आधार को ही अधिकरण माना गया है। यह आधार तीन तरह का होता है–स्थानाधार, समयाधार और भावाधार। जब कोई स्थानवाची शब्द क्रिया का आधार बने तब वहाँ स्थानाधिकरण होता है।

जैसे–
बन्दर पेड़ पर रहता है।
चिड़ियाँ पेड़ों पर अपने घोंसले बनाती हैं।
मछलियाँ जल में रहती हैं।
मनुष्य अपने घर में भी सुरक्षित कहाँ रहता है।

जब कोई कालवाची शब्द क्रिया का आधार हो तब वहाँ कालाधिकरण होता है।

जैसे–
मैं अभी दो मिनटों में आता हूँ।

जब कोई क्रिया ही क्रिया के आधार का काम करे, तब वहाँ भावाधिकरण होता है।

जैसे–
शरद पढ़ने में तेज है।
राजलक्ष्मी दौड़ने में तेज है।

कहीं–कहीं अधिकरण कारक के चिह्न (में, पर) लुप्त भी रहते हैं।

जैसे–
आजकल वह राँची रहता है।
मैं जल्द ही आपके दफ्तर पहुँच रहा हूँ।
ईश्वर करे. आपके घर मोती बरसे।

कहीं–कहीं अधिकरण का चिह्न रहने पर भी वहाँ अन्य कारक होते हैं।

जैसे–
आजकल के नेता लोग रुपयों पर बिकते हैं। – (रुपयों के लिए’ भाव है)
‘में’ और ‘पर’ का प्रयोग

1. निर्धारण, कारण, भीतर, भेद, मूल्य, विरोध, अवस्था और द्वारा अर्थ में अधिकरण का चिह्न आता है।

जैसे–
स्थलीय जीवों में हाथी सबसे बड़ा पशु है।
पहाड़ों में हिमालय सबसे बड़ा और ऊँचा है।
पाकिस्तान और तालिबान में कोई फर्क नहीं है।

2. अनुसार, सातत्य, दूरी, ऊपर, संलग्न और अनंतर के अर्थों में और वार्तालाप के प्रसंग में ‘पर’ चिह्न का प्रयोग होता है।

जैसे–
नियत समय पर काम करो और उसका मीठा फल खाओ।
घोड़े पर चढ़नेवाला हर कोई घुड़सवार नहीं हो जाता।
यहाँ से पाँच किलोमीटर पर गंगा बहती है।
इस पर वह क्रोध से बोला और चलते बना .
मैं पत्र–पर–पत्र भेजता रहा और तुम चुपचाप बैठे रहे।

3. गत्यर्थक धातुओं के साथ में’ और ‘पर’ दोनों आते हैं।

जैसे–
वह डेरे पर गया होगा।
मैं आपकी शरण में आया हूँ।
उक्त वाक्यों का वैकल्पिक रूप है।
वह डेरे को गया होगा।
मैं आपकी शरण को आया हूँ।

निम्नलिखित वाक्यों में ‘में’ की जगह ‘पर’ लिखें, क्योंकि इनमें ‘में’ भद्दा लग रहा है–

  1. उसकी दृष्टि चित्र में गड़ी है।
  2. वह पुस्तक में आँखें गाड़े है।
  3. कन्या की हत्या में उन्हें आजीवन जेल हुई।
  4. नाजायज शराब में मुरारि की गिरफ्तारी हुई।
  5. हमारी भाषा में अंग्रेजी का बड़ा प्रभाव है।
  6. उनकी माँग में सभी लोगों की सहानुभूति है।
  7. भ्वाइस ऑफ अमरीका में यह समाचार बताया गया है।
  8. सड़क में भारी भीड़ थी।
  9. उस स्थान में पहले से कई व्यक्ति मौजूद थे।
  10. उन्होंने सेठ के चरणों में पगड़ी रख दी।

Leave a Comment